किन्नौर के रुंनग नाले में बाढ़ से मची तबाही (PICS)

Edited By Ekta, Updated: 11 Aug, 2019 03:13 PM

flood caused devastation in runag nalla of kinnaur

हिमाचल के किन्नौर जिला के रुंनग नाला में बाढ़ का कहर देखने को मिला। दरअसल रुंनग नाला में रविवार को बाढ़ आने के कारण एनएच-5 बंद हो गया था। जिससे सैकड़ों यात्री जाम में फंस गए थे लेकिन अब एनएच-5 बहाल हो गया है। जानकारी के अनुसार रुंनग नाले में बादल फटने...

किन्नौर: हिमाचल के किन्नौर जिला के रुंनग नाला में बाढ़ का कहर देखने को मिला। दरअसल रुंनग नाला में रविवार को बाढ़ आने के कारण एनएच-5 बंद हो गया था। जिससे सैकड़ों यात्री जाम में फंस गए थे लेकिन अब एनएच-5 बहाल हो गया है।
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार रुंनग नाले में बादल फटने से नाले का जलस्तर इतना बढ़ गया कि एनएच पर बड़े-बड़े पत्थर व मलबा आ गिरा। विभाग की तरफ से एनएच-5 को बहाल करने के लिए मशीनें मौके पर भेजी गई थी।
PunjabKesari

बता दें कि बाढ़ से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इन दिनों बारिश से काफी नुकसान हो रहा है। जगह-जगह सड़कें बंद हैं। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!