Edited By Vijay, Updated: 25 Jun, 2022 04:24 PM

जाहू चौकी के तहत मुंडखर के तुलसी गांव में आधी रात एक घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मामले में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर पर रात 12 बजे के करीब 5 राऊंड फायरिंग की गई है। गोलियों के निशान घर के दीवार पर साफ देखे जा सकते हैं।
हमीरपुर (राजीव): जाहू चौकी के तहत मुंडखर के तुलसी गांव में आधी रात एक घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मामले में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर पर रात 12 बजे के करीब 5 राऊंड फायरिंग की गई है। गोलियों के निशान घर के दीवार पर साफ देखे जा सकते हैं। रात को ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई है और मौके पर चली हुई गोलियों के कबर भी बरामद किए गए हैं। गोलियों की आवाज होने से अचानक से पूरा गांव सहम गया। अनुज नाम के व्यक्ति के घर पर यह फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद जैसे ही अनुज अपने परिवारजनों के साथ बाहर निकले तो अंधेरा होने की वजह से वह गोली चलाने वाले को नहीं देख पाए। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here