Kangra News: बाजार में आग का तांडव...देखते ही देखते लपटों में घिर गई दुकान, ₹8 लाख का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 17 Jun, 2026 05:15 PM

fire in shop

डाडासीबा क्षेत्र के बढलठोर बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वाइन शॉप के साथ लगते एक करियाना एवं कन्फैक्शनरी की दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

डाडासीबा (सुनील): डाडासीबा क्षेत्र के बढलठोर बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वाइन शॉप के साथ लगते एक करियाना एवं कन्फैक्शनरी की दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। 

जानकारी के अनुसार बढलठोर निवासी लक्की राणा की दुकान में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा करियाना और कन्फैक्शनरी का सारा सामान, आइसक्रीम फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक फ्रिज, बिजली का मीटर तथा अन्य उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन तब तक काफी नुक्सान हो चुका था। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इस घटना में उन्हें लगभग 8 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि आढ़तियों के भुगतानों के लिए दुकान में करीब 45 हजार रुपए नकद रखे गए थे वे भी आग में जल गए। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए हैं।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। सूचना मिलते ही देहरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। संबंधित विभाग द्वारा नुक्सान का आकलन भी किया जा रहा है। ढलियारा विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता मनीष संधू ने बताया कि मामले की जांच के लिए कनिष्ठ अभियंता को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बिजली विभाग की टीम भी मौके पर भेजी गई है और तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!