Kangra: बिस्तर पर लेटे-लेटे बीड़ी पी रहा था बुजुर्ग...फिर हो गया भयानक हादसा, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2026 08:53 PM

fire in bed caused by bidi elderly person dies

पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आग से बुरी तरह झुलसने के कारण एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे का मुख्य कारण बिस्तर पर सुलगती हुई बीड़ी का गिरना बताया जा रहा है।

कांगड़ा (कालड़ा): पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आग से बुरी तरह झुलसने के कारण एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे का मुख्य कारण बिस्तर पर सुलगती हुई बीड़ी का गिरना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दूलो राम (90) निवासी गांव सुंगल के रूप में हुई है। यह दर्दनाक घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। घटना वाले दिन दूलो राम अपने घर में बिस्तर पर लेटे हुए थे और साथ ही बीड़ी पी रहे थे। अधिक उम्र होने के कारण वह शारीरिक रूप से बहुत कमजोर थे। इसी दौरान उन्हें आभास ही नहीं हुआ कि कब सुलगती हुई बीड़ी उनके हाथ से छूटकर बिस्तर पर गिर गई।

बिस्तर पर बीड़ी गिरने से वहां रखे कपड़ों और बिस्तर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग भड़क गई और बिस्तर पर लेटे बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। घटना का पता चलते ही परिजनों ने तुरंत उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) पहुंचाया। टांडा अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन घाव गहरे होने के कारण उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

इस घट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा टांडा अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!