बद्दी में दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Edited By Ekta, Updated: 21 Oct, 2019 04:56 PM

fierce fire in medicine factory in baddi

सोलन जिले के बद्दी में एक फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से फैक्ट्री को लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के...

बद्दी: सोलन जिले के बद्दी में एक फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से फैक्ट्री को लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को बद्दी के झाड़माजरी में एक दवा फैक्ट्री में आग लगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के बाद दूर-दूर तक फैक्ट्री से धुआं उठता हुआ देखा जा सकता था। फिलहाल हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!