Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2023 08:47 PM

मंडी शहर के पुल घराट के समीप एक मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ है। तेंदुए के शव को वन विभाग ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
मंडी (रजनीश): मंडी शहर के पुल घराट के समीप एक मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ है। तेंदुए के शव को वन विभाग ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएफओ मंडी वासु डोगर ने बताया कि गत रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि कोई अज्ञात वाहन चालक पुल घराट के पास एक मादा तेंदुए को टक्कर मार कर घायल कर गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग और सदर थाना की टीम ने जांच के दौरान तेंदुए को मृत पाया। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया। उन्होंने बताया कि तेंदुए की आयु करीब 3 वर्ष आंकी जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here