चंबा में सनसनी: सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jun, 2026 05:37 PM

body of a man was found in a suspicious condition on roadside in chamba

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला शव

जानकारी के मुताबिक, मामला चंबा-तीसा मुख्य मार्ग का है। मृतक की पहचान गैस लाल, पुत्र जय दयाल, निवासी देहग्रां, तहसील चुराह (चंबा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लोगों ने चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर भंजराडू हेलीपैड जीरो पॉइंट के पास गैस लाल का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही तीसा थाना पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!