Edited By Vijay, Updated: 29 Apr, 2022 12:43 AM
परिवारवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही भाजपा पर विपक्ष हमलावर हो गया है। कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी में परिवारवाद नजर नहीं आता है।
शिमला/हमीरपुर (राक्टा): परिवारवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही भाजपा पर विपक्ष हमलावर हो गया है। कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी में परिवारवाद नजर नहीं आता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में किस तरह से परिवारवाद आगे बढ़ रहा है, उस पर उनके नेता कुछ न बोल कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं। राजेंद्र राणा ने वीरवार को होलीलॉज में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार के जाने का समय आ गया है। ऐसे में यह सरकार अपनी पैंशन के कागज तैयार कर ले। काग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने किसे प्रदेश का अध्यक्ष बनाना है और संगठन की मजबूती के लिए क्या निर्णय लेने हैं, उसकी चिंता भाजपा को करने की आवश्यकता नहीं है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here