शराब के नशे में बाइक सवारों ने बस को मारी टक्कर, दो की मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 27 Jan, 2022 03:56 PM

drunk bike riders hit the bus two died

कहा जाता है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं है। इसके बाद भी लोग नशे में वाहन चलाते हैं और फिर हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ मामला हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी में हुआ है। यहां बाइक सवार दो युवकों की नशे की हालत में

बद्दी : कहा जाता है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं है। इसके बाद भी लोग नशे में वाहन चलाते हैं और फिर हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ मामला हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी में हुआ है। यहां बाइक सवार दो युवकों की नशे की हालत में अपनी बाइक से एक बस को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 
 

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीती देर रात को हुआ है। मृतक युवकों की पहचान कांगड़ा के शाहपुर निवासी विक्रांत (28) व मंडी जिले के करसोग निवासी संजय (23) के रूप में हुई है। दोनों युवक थाना औद्योगिक क्षेत्र के इंडोरामा कंपनी में काम करते थे। दोनों 11 बजे ड्यूटी के बाद वापस नालागढ़ की ओर बाइक पर जा रहे थे। विक्रांत बाइक चला रहा था और संजय उसके पीछे बैठा था। खेड़ा गांव के समीप विक्रांत ने बाइक को अपनी ही कंपनी की बस को पीछे टक्कर मार दी। तेज रफ्तारी में जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक चालक विक्रांत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय बेहोश हो गया। 

बेहोशी की हालत में उसे बस में सवार अन्य कामागारों ने नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद संजय को पीजीआई रैफर कर दिया गया, लेकिन उसने पीजीआई पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मानपुरा पुलिस ने दोनों युवाओं के परिजनों को घटना के बाद सूचित कर दिया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। प्रांरभिक जांच में पाया गया कि दोनों युवक नशे में थे और नशे में तेज बाइक चला कर बस को टक्कर मारी जिससे यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!