Edited By Vijay, Updated: 30 Jun, 2022 10:19 PM

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को भाजपा विधायक दल के साथ बद्दी में मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद यह उनका पहला हिमाचल का दौरा है। हालांकि यह उनका चुनावी दौरा है।
सोलन (नरेश पाल): राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को भाजपा विधायक दल के साथ बद्दी में मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद यह उनका पहला हिमाचल का दौरा है। हालांकि यह उनका चुनावी दौरा है। बद्दी-नालागढ़ रोड पर किशनपुरा के ली मैरियट होटल में भाजपा विधायक दल के साथ उनकी बैठक होगी। बैठक में वह विधायकों से उनके पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगी। बैठक को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तैयारियों का जायजा लेने के लिए वीरवार देर शाम बद्दी पहुंच जाएंगे। इसके अलावा कई मंत्री व विधायक भी देर शाम तक बद्दी पहुंचेंगे।
भाजपा विधायक दल द्वारा राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का भरोसा दिया जाएगा। हालांकि पहले यह बैठक टीटीआर परवाणु में होनी थी लेकिन बाद में बद्दी फाइनल किया गया। बैठक में भाजपा के सभी विधायकों की उपस्थिति को अनिवार्य बनाया गया है। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा और 21 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित होगा। यूपीए सहित विपक्ष ने पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है। बद्दी में हो रही इस बैठक में सभी विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी ताकि वोटिंग के समय किसी भी प्रकार की गलती होने की आशंका को दूर किया जा सके।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here