ऊना में इस कारण हड़ताल पर रहे निजी अस्पतालों के डॉक्टर

Edited By prashant sharma, Updated: 11 Dec, 2020 05:19 PM

doctors of private hospitals on strike in una

केंद्र सरकार द्वारा आयुष चिकित्सकों को सर्जरी के लिए मान्य करने के फैसले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आज ऊना में निजी चिकित्सक सांकेतिक हड़ताल पर रहे।

ऊना (अमित शर्मा) : केंद्र सरकार द्वारा आयुष चिकित्सकों को सर्जरी के लिए मान्य करने के फैसले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आज ऊना में निजी चिकित्सक सांकेतिक हड़ताल पर रहे। निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने सुबह 6 बजे से लेकर सांय 6 बजे तक हड़ताल रखी। वहीं ऊना में बैठक कर केंद्र सरकार के निर्णय पर अपना विरोध भी दर्ज करवाया। 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आज देश भर के सभी डॉक्टरों ने सांकेतिक हड़ताल की। इस अवसर पर जिला ऊना में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने हड़ताल को समर्थन किया। सुबह 6 बजे से सायं 6 बजे तक सभी निजी अस्पतालों में डॉक्टरों ने केवल एमरजैंसी एवं कोविड के मरीजों की जांच की। इसी संदर्भ में आज जिला ऊना में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आईएमए के सदस्यों की बैठक हुई।

इसमें केंद्र सरकार की मिक्सोपैथी का डटकर विरोध किया गया। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार द्वारा आयुष डाक्टरों को सर्जरी करने हेतु मान्य करने का वह विरोध करते हैं। सभी डॉक्टरों ने केंद्र सरकार के इस तुगलकी फरमान का जमकर विरोध किया। इस फरमान को उन्होंने तत्काल प्रभाव से रद्द करने की केंद्र सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार भविष्य में भी इसी तरह से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इसी तरह इंडियन डैंटल एसोसिएशन ने भी सांकेतिक हड़ताल में हिस्सा लिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!