Kangra: अब 9वीं और 11वीं कक्षा से ही होगा विद्यार्थियों का पंजीकरण

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Aug, 2026 07:54 PM

dharamshala student registration

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा और परीक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पंजीकरण नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा और परीक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पंजीकरण नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का पंजीकरण 10वीं और 12वीं की बजाय 9वीं और 11वीं कक्षा में ही कर लिया जाएगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को होने वाली तकनीकी और प्रशासनिक परेशानियों से बचाने के लिए लिया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने सोमवार को बताया कि परीक्षा विनियम, 1994 के अध्याय-18 के नियम 18.1 में संशोधन किया गया है। नए प्रावधानों के तहत 9वीं कक्षा में किया गया पंजीकरण छात्र के 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने तक वैध रहेगा। इसी प्रकार 11वीं कक्षा का पंजीकरण 12वीं की परीक्षा पास करने तक मान्य होगा।

यदि कोई छात्र किसी अन्य बोर्ड या विश्वविद्यालय से माइग्रेट होकर सीधे 10वीं अथवा 12वीं कक्षा में प्रवेश लेता है, तो उसे बोर्ड में एक नए अभ्यर्थी के रूप में अपना पंजीकरण करवाना होगा। बोर्ड द्वारा प्रति विद्यार्थी पंजीकरण शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है। स्कूलों को बिना किसी विलंब शुल्क के 15 अक्तूबर तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि कोई इस अवधि में चूक जाता है, तो वह 500 रुपए के विलंब शुल्क के साथ 15 नवम्बर तक आवेदन कर सकेगा। तय अंतिम तिथि के बाद बिना बोर्ड अध्यक्ष की पूर्व अनुमति के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!