Kangra: भाजपा के समय होते थे पेपर लीक के मामले : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Jun, 2026 10:57 PM

dharamshala paper bjp

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस भर्ती और एसएससी हमीरपुर घोटाले भाजपा सरकार के समय हुए थे।

धर्मशाला (ब्यूरो): पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस भर्ती और एसएससी हमीरपुर घोटाले भाजपा सरकार के समय हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी गलतियों पर जवाब देने के बजाय कांग्रेस से सवाल पूछ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सभी भर्तियां कम्प्यूटर आधारित और पारदर्शी तरीके से करवाई जा रही हैं। ओपीएस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों को पुरानी पैंशन योजना देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसे कभी बंद नहीं किया जाएगा।

सुक्खू ने कहा कि बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा बेहद जरूरी है और उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा करती रहेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया और 3 इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने इलैक्ट्रिक बस में एचआरटीसी वर्कशॉप से सर्किट हाऊस तक सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल को हरित राज्य बनाना और पर्यावरण को स्वच्छ रखना है। इसी सोच के तहत प्रदेश में इलैक्ट्रिक वाहनों और ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में जरूरत के अनुसार और बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!