धर्मशाला नगर निगम चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 42.24% वोटिंग, महिलाओं और पुरुषों में कांटे की टक्कर

Edited By Vijay, Updated: 17 May, 2026 02:39 PM

dharamshala municipal corporation elections

हिमाचल प्रदेश की स्मार्ट सिटी और कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की स्मार्ट सिटी और कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। शहर की जनता अपनी सरकार चुनने के लिए घरों से बाहर निकल रही है। चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार धर्मशाला नगर निगम के सभी 17 वार्डों में कुल 42.24 प्रतिशत मतदान संपन्न हो चुका है।

पुरुषों और महिलाओं में गजब की होड़
इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि मतदान प्रतिशत में महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच बिल्कुल कांटे की टक्कर है। नगर निगम क्षेत्र में कुल 36800 मतदाता (18542 पुरुष और 18,258 महिलाएं) पंजीकृत हैं। दोपहर 1 बजे तक इनमें से 15546 मतदाताओं ने वोट डाल दिया है। आंकड़ों पर गौर करें तो 42.31% पुरुषों (7845 वोट) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जबकि महिलाओं ने भी बिल्कुल पीछे न रहते हुए 42.18% (7701 वोट) मतदान किया है। वार्ड नंबर-1 (फरसेटगंज) में तो महिलाओं (56.62%) ने वोटिंग में पुरुषों (48.09%) को काफी पीछे छोड़ दिया है।

PunjabKesari

भागसूनाग, फरसेटगंज और रामनगर में दिखा सबसे ज्यादा उत्साह
मतदान के रुझानों में कुछ वार्डों की जनता बेहद सक्रिय नजर आ रही है। दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग वार्ड नंबर-2 (भागसूनाग) में हुई है, जहां आधे से ज्यादा यानी 53.36% मतदाता वोट डाल चुके हैं। इसके बाद वार्ड नंबर-1 (फरसेटगंज) में 52.10% और वार्ड नंबर-11 (रामनगर) में 50.63% मतदान दर्ज किया गया है।

मैक्लोडगंज और खेल परिसर वार्ड में कम मतदान
एक तरफ जहां कई वार्डों में 50% से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है, वहीं विश्व विख्यात पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज (वार्ड नंबर-3) के मतदाताओं में चुनाव को लेकर भारी सुस्ती देखने को मिल रही है। दोपहर 1 बजे तक यहां पूरे नगर निगम में सबसे कम मात्र 27.57% ही मतदान हुआ है। इसके अलावा वार्ड नंबर-8 (खेल परिसर) में भी मतदान की रफ्तार धीमी है, जहां अब तक केवल 34.52% लोगों ने ही वोट डाला है।

वार्ड नंबर-14 (कंड) में भी अच्छी वोटिंग 
सबसे ज्यादा मतदाताओं वाले वार्ड नंबर-14 (कंड) में भी अच्छी वोटिंग हो रही है, जहां 1 बजे तक 47.91% मतदान हो चुका है। वहीं वार्ड नंबर-6 (कोतवाली बाजार) में 41.81% और वार्ड नंबर-12 (बड़ोल) में 44.94% वोट पड़े हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा है और प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। शाम को पोलिंग खत्म होने तक मतदान प्रतिशत के 65 से 70 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!