Kangra: कांगड़ा में लम्पी रोग का प्रकोप बढ़ा, 77 पशु हुए संक्रमित

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Sep, 2026 05:53 PM

dharamshala lumpy skin disease

कांगड़ा में पशुओं में लम्पी रोग के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है।

धर्मशाला (प्रियंका): कांगड़ा में पशुओं में लम्पी रोग के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। जिले में अब तक लम्पी के 77 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 31 पशु स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि बाकी संक्रमित पशुओं का उपचार चल रहा है। संक्रमण के मामले फिलहाल हल्के बताए जा रहे हैं, लेकिन विभाग ने इसे लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। उपनिदेशक पशुपालन डा. सीमा गुलरिया ने बताया कि लम्पी की रोकथाम के लिए विभाग को 1.35 लाख वैक्सीन डोज मिल चुकी हैं। इनमें से करीब 15,000 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

शेष पशुओं का टीकाकरण अभियान जारी है और विभाग ने 15 सितम्बर तक वैक्सीनेशन पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा से पशुओं की खरीद-फरोख्त के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ा है। ऐसे में पशुपालकों को संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की सलाह दी गई है। गऊशालाओं और पशु बांधने के स्थानों पर साफ-सफाई रखने के साथ मक्खी-मच्छरों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। विभाग ने संक्रमण के दौरान पशुओं की खरीद-फरोख्त करने और उन्हें चरागाहों में खुले में छोड़ने से बचने की अपील की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!