Edited By Kuldeep, Updated: 24 Aug, 2026 06:37 PM

विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव हेतु 250 केवी रक्कड़ क्षेत्र, 250 केवी दरूणी माता मंदिर क्षेत्र तथा 100 केवी स्पीति हाेस्टल आदि ट्रांसफार्मरों के तहत आने वाले...
धर्मशाला (ब्यूरो): विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव हेतु 250 केवी रक्कड़ क्षेत्र, 250 केवी दरूणी माता मंदिर क्षेत्र तथा 100 केवी स्पीति हाेस्टल आदि ट्रांसफार्मरों के तहत आने वाले क्षेत्रों रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हाेस्टल के आसपास के क्षेत्रों में 26 अगस्त सुबह 9.30 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विद्युत उपमंडल धर्मशाला नम्बर-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि दाड़ी बजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल, अप्पर बडोल, चिल्ड्रन पार्क दाड़ी व अन्य साथ लगते क्षेत्रों में 26 अगस्त सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब रहता है, तो उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।