Kangra: सांसद अनुराग ठाकुर ने बेल बजाकर की मैच की शुरुआत

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jun, 2026 11:25 PM

dharamshala anurag thakur match start

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को भारत और अफगानिस्तान को खेले गए इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले के दौरान उस समय ऐतिहासिक पल देखने को मिला

धर्मशाला (सुनील): अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को भारत और अफगानिस्तान को खेले गए इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले के दौरान उस समय ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मैदान पर पारंपरिक बेल (घंटी) बजाकर आधिकारिक तौर पर मैच की शुरुआत की। उनके साथ इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन अरुण धूमल भी विशेष रूप से स्टेडियम में मौजूद रहे।

इन दोनों शीर्ष खेल प्रशासकों ने न केवल इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाया, बल्कि मैदान पर जाकर भारत और अफगानिस्तान दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला भी बढ़ाया। इसके अलावा, खेल जगत और राजनीति से जुड़ी कई अन्य नामी हस्तियों (नेताओं) की मौजूदगी ने धर्मशाला के इस खूबसूरत मैदान पर आयोजित हुए मैच की चमक और गरिमा को कई गुना और बढ़ा दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!