773 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jan, 2021 11:29 PM

dharamshala 773 people corona vaccine

डी.सी. राकेश प्रजापति ने बताया कि कांगड़ा जिला में 11 स्थानों पर 773 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया।

धर्मशाला (ब्यूरो): डी.सी. राकेश प्रजापति ने बताया कि कांगड़ा जिला में 11 स्थानों पर 773 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा, सिविल अस्पताल नूरपुर, सिविल अस्पताल भवारना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाडासीबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैहन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनूरी, सिविल अस्पताल देहरा, सिविल अस्पताल बैजनाथ, सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला, सिविल अस्पताल कांगड़ा, शाहपुर व ज्वालामुखी में कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि 1056 लाभार्थियों में से 773 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। डी.सी. ने बताया कि 19 जनवरी को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्ण तैयारी कर ली गई है। यह टीकाकरण अभियान 2 फ रवरी, 2021 तक जारी रहेगा, जिसमें लगभग 7800 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। बी.एम.ओ. डॉ. नीरजा गुप्ता ने बताया कि सिविल अस्पताल नूरपुर में 62 लोगों को कोरोना वैक्सीन के इंजैक्शन लगाए गए। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत पहला इंजैक्शन सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. डॉ. दिलवर सिंह को लगाया गया।

स्वास्थ्य खंड नगरोटा बगवां में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा ने लगवाया। इस अभियान के प्रथम चरण में 100 लोगों का टीकाकरण किया गया।  इसके अलावा सिविल अस्पताल देहरा में तैनात डा. कुमार गौरव को सबसे पहले वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान हैल्थ स्टाफ  के कुल 83 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष व देहरा के एस.डी.एम. धनबीर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!