देवाशीष ने विश्वभर में चमकाया चम्बा का नाम, फिजिक प्रतियोगिता में हासिल किया चौथा स्थान

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Oct, 2021 10:34 AM

devashish shines the name of chamba all over the world

जिला चम्बा के देवाशीष जंदरोटिया ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल कर विश्वभर में अपने जिले व देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता उज्बेकिस्तान में आयोजित हुई।

चम्बा (काकू) : जिला चम्बा के देवाशीष जंदरोटिया ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल कर विश्वभर में अपने जिले व देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता उज्बेकिस्तान में आयोजित हुई। इसमें विश्व के कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व देवाशीष जंदरोटिया ने किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। यह जिलावासियों के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर डीसी कार्यालय चम्बा में प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था व डीसी दुनी चंद राणा द्वारा उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया व उनका हौसला बढ़ाया गया। डीसी दुनी चंद राणा ने देवाशीष जंदरोटिया को उनके स्वणर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में चम्बा के खिलाड़ी खेलों में अधिक से अधिक रुचि दिखाएं और नशे से दूर रहें, इसके लिए प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

इस मौके पर देवाशीष जंदरोटिया ने अपनी अब तक की उपलब्धियों व मेहनत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को चंडीगढ़ में भारत सरकार के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दो प्रतिभागियों का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसमें वह भी शामिल थे। इससे पहले वर्ष 2017 व 2019 में दो बार उन्हें मिस्टर चंडीगढ़ चुना गया। 2017 में ही उन्हें मिस्टर ट्राईसिटी का भी खिताब मिल चुका है। 2019 में मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में वह टॉप टैन में जगह बनाने में कामयाब रहे। 

देवाशीष के पिता का देहांत हो चुका है। उनकी माता राजकुमारी सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि देवाशीष को बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक था। इसके लिए वह काफी मेहनत भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देवाशीष की प्रारंभिक शिक्षा बाल विद्यालय चम्बा से पूरी हुई है। इसके बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीसीए की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मेहनत करना शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि देवाशीष बॉडी बिल्डिंग व फिजिक स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने उज्बेकिस्तान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेटे के बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जताई है। 

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि यह हम सब चम्बा वासियों के लिए गौरव का क्षण है। देवाशीष जंदरोटिया ने संसाधनों के कमी के बावजूद भी पूरे विश्व में चम्बा का नाम रोशन किया। उम्मीद है कि आने वाले समय में चम्बा से अनेक युवा निकलेंगे जो देश व प्रदेश में चम्बा का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि डीसी खिलाड़ियों को बेहतर मंच मुहैया करवाने के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। इस मौके पर बानी भूषण, अभिषेक, रितेश चंद्रा, भार्गव शर्मा, चंदन सहगल व संदीप आदि उपस्थित रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!