Kangra: देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2026 07:33 PM

dehra proclaimed offender arrested

पुलिस जिला देहरा ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आईपीएस शुमायला चौधरी के नेतृत्व में गठित उद्घोषित अपराधी एवं गुमशुदा व्यक्ति इकाई (POMPU) ने यह कार्रवाई की।

देहरा (सेठी): पुलिस जिला देहरा ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आईपीएस शुमायला चौधरी के नेतृत्व में गठित उद्घोषित अपराधी एवं गुमशुदा व्यक्ति इकाई (POMPU) ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव कुमार (55) पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव दर्गिया, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पर धारा 138 विनिमय लिखत अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में अदालत में पेश न होने और समन-वारंट की लगातार अवहेलना करने के आरोप हैं।

उसे क्रमशः वर्ष 2018 और 2024 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बद्दी के बरोटीवाला क्षेत्र में सर्च अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 29 मई 2026 तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार धर्मशाला भेजने के आदेश दिए। पुलिस के मुताबिक, POMPU टीम अब तक पांच उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!