होटल के कमरे में सोए गुजराती युवक की ऐसे हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने आया था हिमाचल

Edited By Vijay, Updated: 12 Oct, 2019 10:05 PM

death of youth due to heart attack

दोस्तों संग गुजरात से हिमाचल घूमने आए एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ रात को होटल के कमरे में सो गया और जब शनिवार सुबह सभी उठे तो वह नहीं उठा।

धर्मशाला (नरेश): दोस्तों संग गुजरात से हिमाचल घूमने आए एक युवक की हार्ट अटैके से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ रात को होटल के कमरे में सो गया और जब शनिवार सुबह सभी उठे तो वह नहीं उठा। जब उसे उसके दोस्तों ने उठाने का प्रयास किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया तो दोस्तों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और गणेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्राथमिक जांच में मामला हार्ट अटैक का मालूम पड़ रहा है। पुलिस के मुताबिक उक्त युवक गुजरात के बनासकंठा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर उसके दोस्तों को सौंप दिया है, जिसके बाद दोस्तों ने प्रशासन से उसका शव पहुंचाने के लिए मदद भी मांगी। उधर, सदर थाना धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!