भयानक हादसा: देवर की आंखों के सामने भाभी के ऊपर से गुजरा ट्रक का टायर, मौके पर हुई मौत

Edited By Vijay, Updated: 08 Aug, 2026 10:02 PM

incident occured with scooty riders truck driver escaped

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सटे सलोगड़ा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात ट्रक ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सोलन (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सटे सलोगड़ा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात ट्रक ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक संवेदनहीनता दिखाते हुए वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

करसोग से सोलन आ रहे थे देवर-भाभी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिले के करसोग के रहने वाले भूतेश्वर दत्त अपनी भाभी सुनीता देवी के साथ स्कूटी पर सवार होकर करसोग से सोलन की ओर आ रहे थे। शुक्रवार रात जब वे सलोगड़ा के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और देवर-भाभी दोनों छिटक कर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान, सड़क पर गिरी सुनीता देवी के ऊपर से ट्रक का बाईं ओर का पिछला टायर गुजर गया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण सुनीता देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस 
इस हादसे के बाद ट्रक चालक ने रुकने की जहमत नहीं उठाई और अपने वाहन को लेकर सोलन की दिशा में फरार हो गया। मृतका के देवर भूतेश्वर दत्त की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के साथ-साथ क्षेत्र में आरोपी चालक की धरपकड़ के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!