भरमाणी माता के दर्शन करने जा रही थी महिला, रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा

Edited By Vijay, Updated: 04 Oct, 2022 10:05 PM

death of woman

भरमौर मुख्यालय के समीप पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला भरमाणी माता मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। अचानक पहाड़ी से एक पत्थर गिरा जो सीधे उसके सिर पर लगा। पत्थर के सिर में लगने से महिला अचेत हो गई।

भरमौर (उत्तम): भरमौर मुख्यालय के समीप पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला भरमाणी माता मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। अचानक पहाड़ी से एक पत्थर गिरा जो सीधे उसके सिर पर लगा। पत्थर के सिर में लगने से महिला अचेत हो गई। उसे घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान बेबी देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी गांव हाड़ा डाकघर फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय मृतका का बेटा व बहू भी उसके साथ मौजूद थे, जिनका विवाह एक सप्ताह पूर्व हुआ है। भरमौर पुलिस के सहायक निरीक्षक पवन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि भरमौर भरमाणी माता मार्ग पर मुरदु नाले के समीप यह घटना घटी। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। उधर, राजस्व विभाग की ओर से मृतका के परिजनों को 10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!