शटरिंग उतारते समय व्यक्ति के साथ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Edited By Vijay, Updated: 14 Nov, 2019 11:00 PM

death of person during work in house

घर की छत से शटरिंग उतारने के दौरान एक व्यक्ति ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

चम्बा (विनोद): घर की छत से शटरिंग उतारने के दौरान एक व्यक्ति ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

जानकारी के अनुसार भागो राम पुत्र चंद राम निवासी गांव प्रियुंगल डाकघर कुपाहड़ा तहसील चम्बा बुधवार को अपने घर की दूसरी छत जिसका चंद रोज पहले लैंटर डाला गया था, उसकी शटरिग उतार रहा था तो अचानक उसका पांव फिसल गया, जिस वजह से वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवालों ने उसे मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर लिया लेकिन उसकी हालत को गंभीर पाते हुए उसे मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया।

अभी घर वाले उसे टांडा ले जाने की तैयारियों में जुटे हुए थे कि रात करीब साढ़े 9 बजे उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मृतक की पत्नी व बेटे के बयान दर्ज किए। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!