मूर्ति विसर्जित करने गए व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा, कुंड में डूबने से मौत

Edited By Vijay, Updated: 01 Sep, 2020 06:51 PM

death of person during statue immersion

थाना नालागढ़ के तहत रामशहर रोड पर गुरुकुंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक 57 वर्षीय व्यक्ति की कुंड में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

बीबीएन (ब्यूरो): थाना नालागढ़ के तहत रामशहर रोड पर गुरुकुंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक 57 वर्षीय व्यक्ति की कुंड में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी वार्ड नंबर-7 नालागढ़ अन्य लोगों के साथ गुरुकुंड में मूर्ति विसर्जन करने गया हुआ था।

जब मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था तो इस दौरान अचानक सतीश कुमार का पैर फिसल गया, जिसके चलते वह कुंड में जा गिरा। वहां पर मौजूद तैराक बीर सिंह व अन्य लोगों ने उसे कुंड से निकाला और नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सतीश कुमार का पैर फिसल गया और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!