Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2020 07:37 PM
बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत दली में जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जय कुमार (51) पुत्र रूपलाल गांव बुंदेल डाकघर पटेर तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले...
बिलासपुर (ब्यूरो): बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत दली में जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जय कुमार (51) पुत्र रूपलाल गांव बुंदेल डाकघर पटेर तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जय कुमार गत दिवस अपने निजी कार्य से बैरी-बरमाणा गया था। वापस घर लौटते समय दली के पास पेड़ पर लगे जामुन देखकर उसे जामुन खाने विचार आने और वह पेड़ पर चढ़ गया। जब जामुन तोड़ रहा था तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। गिरने के कारण उसके शरीर में गंभीर चोटें आ गईं। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया।
डॉक्टरों ने गंभीर हालत को को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर कर दिया लेकिन आईजीएमसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पटेर पंचायत के उपप्रधान यशवंत सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।