किन्नौर में हादसा : चांगो के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की माैके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 15 Jun, 2021 09:18 PM

death of one in car accident

किन्नौर जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चांगो के पास मंगलवार को दोपहर बाद एक आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान टाशी नेगी (36) पुत्र छेरिंग नरडुप निवासी शलखर जिला किन्नौर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा...

रिकांगपिओ (रिपन): किन्नौर जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चांगो के पास मंगलवार को दोपहर बाद एक आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान टाशी नेगी (36) पुत्र छेरिंग नरडुप निवासी शलखर जिला किन्नौर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी लियो लाया गया है।

जानकारी के अनुसार टाशी नेगी आल्टो कार (एचपी 27ए-1178) में शलखर से लियो की ओर जा रहा था कि चांगो से कुछ ही दूरी पर वह मोड़ पर कार से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क मार्ग से लुढ़कती हुई लगभग 50 मीटर नीचे  दूसरी सड़क पर जा गिरी, जिससे टाशी नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम व नायब तहसीलदार राजेश नेगी मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में लिया।

वहीं एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  वहीं एडीएम पूह अश्विनी कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!