ऐसे भी आती है मौत, सड़क पर चल रही युवती को आया चक्कर और निकल गई जान

Edited By Vijay, Updated: 16 Nov, 2019 11:16 PM

death of girl by dizzy

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के सुकेती मार्ग पर शनिवार को सुबह युवती (27) की अचानक रास्ते में चलते हुए मौत हो गई। जानकारी अनुसार वीना पुत्री राम किशन निवासी बिलासपुर हरियाणा कालाअंब के खारी गांव में किराए के मकान में रहती थी।

कालाअंब (ब्यूरो): औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के सुकेती मार्ग पर शनिवार को सुबह युवती (27) की अचानक रास्ते में चलते हुए मौत हो गई। जानकारी अनुसार वीना पुत्री राम किशन निवासी बिलासपुर हरियाणा कालाअंब के खारी गांव में किराए के मकान में रहती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वीना सुकेती रोड पर पैदल चलते हुए अचानक गिर पड़ी।

जब स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में उसे ले जाया गया तो वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फि लहाल मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि युवती के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!