ट्रैक्टर के खाई में गिरने से चालक की मौत, साथी ने ऐसे बचाई जान

Edited By Vijay, Updated: 01 Jan, 2021 08:38 PM

death of driver in tractor accident

बकारला लिंक रोड पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर चलने लगा। देखते ही देखते ट्रैक्टर करीब 100 फुट नीचे खाई में गिर गया। इस बीच ट्रैक्टर पर सवार अन्य व्यक्ति ने छलांग लगा दी जबकि चालक ट्रैक्टर सहित नीचे चला गया।

नाहन (ब्यूरो): बकारला लिंक रोड पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर चलने लगा। देखते ही देखते ट्रैक्टर करीब 100 फुट नीचे खाई में गिर गया। इस बीच ट्रैक्टर पर सवार अन्य व्यक्ति ने छलांग लगा दी जबकि चालक ट्रैक्टर सहित नीचे चला गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिरमौर डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में आजम पुत्र नूर हसन निवासी गांव आलमपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह ठेकेदार अमन ठाकुर के पास मजदूरी करता है और जान मोहम्मद ठेकेदार के ट्रैक्टर पर ड्राइवरी करता है। जब वह तथा जान मोहम्मद ट्रैक्टर से पानी का टैंकर लेकर बकारला लिंक रोड पर आ रहे थे तो चढ़ाई में ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर आने लगा तो उसने ट्रैक्टर से छलांग लगा दी और ट्रैक्टर पानी के टैंकर सहित रोड से करीब 100 फुट नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!