Edited By Vijay, Updated: 23 Jun, 2022 04:33 PM
उपमंडल जोगिंद्रनगर में वीरवार सुबह सड़क किनारे फंदे से लटका एक शव बरामद हुआ है। घटना के बाद जोगिंद्रनगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। मामला हत्या या आत्महत्या का है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
जोगिंद्रनगर (लक्की शर्मा): उपमंडल जोगिंद्रनगर में वीरवार सुबह सड़क किनारे फंदे से लटका एक शव बरामद हुआ है। घटना के बाद जोगिंद्रनगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। मामला हत्या या आत्महत्या का है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर प्रीतम जरियाल ने बताया कि शहर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर गांव आरठी में सड़क किनारे लगे पैरापिट के रिफ्लेक्टिव से 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि मृतक आरठी गांव से संबंध नहीं रखता है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही शव की शिनाख्त कर ली जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here