यमुना नदी किनारे व इछाड़ी डैम से 2 शव बरामद, एक की नहीं हुई पहचान

Edited By Vijay, Updated: 19 Mar, 2020 04:14 PM

deadbodies recovered from yamuna river and dam

पांवटा साहिब में वीरवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब यमुना नदी के किनारे पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद उक्त व्यक्ति को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब में वीरवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब यमुना नदी के किनारे पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद उक्त व्यक्ति को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा निवासी कल्लू नामक 52 वर्षीय व्यक्ति वीरवार सुबह यमुना नदी के किनारे बेसुध अवस्था में मिला, जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल लेकर गई लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इछाड़ी डैम में तैरता मिला शव

वहीं एक अन्य मामले में पुरुवाला थाना के अंतर्गत इछाड़ी डैम में तैरता एक शव मिला है, जिसे पुरुवाला पुलिस पांवटटा साहिब लेकर पहुंची। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर पीयूष तिवारी ने बताया कि पुलिस को हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर इछाड़ी डैम में एक लाश मिली है लेकिन शव की फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!