यहां सड़क से 100 फुट नीचे मिला वृद्ध व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी

Edited By Vijay, Updated: 27 Feb, 2021 07:09 PM

dead body of elderly man found 100 feet below the road

झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह शव सड़क से करीब 100 फुट नीचे मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

झंडूता (कपिल): झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह शव सड़क से करीब 100 फुट नीचे मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार डाहड गांव के वार्ड सदस्य अनुराज शनिवार सुबह जंगल की ओर जा रहे थे तो उन्होंने एक व्यक्ति को पेट के बल पड़ा हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान चंद्रशेखर को दी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कार्यकारी थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो उसकी पहचान डाहड गांव के जगदीश चंद (60) के रूप में हुई है। जगदीश चंद मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!