Kangra: 91वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने वालों का दलाईलामा ने जताया आभार

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jul, 2026 05:00 PM

dalai lama birthday best wishes

तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाईलामा ने अपने 91वें जन्मदिवस के अवसर पर दुनिया भर से मिली शुभकामनाओं के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

धर्मशाला (नितिन): तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाईलामा ने अपने 91वें जन्मदिवस के अवसर पर दुनिया भर से मिली शुभकामनाओं के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। सार्वजनिक धन्यवाद संदेश में उन्होंने कहा कि अपने जीवन पर पीछे मुड़कर नजर डालने पर उन्हें महसूस होता है कि उनके जीवन की सबसे बड़ी साधना हमेशा दूसरों के कल्याण के लिए कार्य करना रही है।

दलाईलामा ने 6 जुलाई को लेह में आयोजित जन्मदिवस समारोह के दौरान दिए गए अपने संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि परोपकार और दूसरों की भलाई की भावना आज भी उन्हें निरंतर प्रेरित करती है। अपने स्वास्थ्य की जानकारी सांझा करते हुए दलाईलामा ने बताया कि पिछले महीने नई दिल्ली में बाएं घुटने की सफल शल्य चिकित्सा के बाद वह लद्दाख में स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख की जलवायु उनके स्वास्थ्य लाभ में सहायक साबित हो रही है और वह अगले कुछ सप्ताह वहीं प्रवास करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!