Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jun, 2026 10:23 PM

पंचायती राज विभाग ने प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों तथा वार्ड सदस्यों के लिए आधिकारिक पहचान पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
डाडासीबा (सुनील): पंचायती राज विभाग ने प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों तथा वार्ड सदस्यों के लिए आधिकारिक पहचान पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में विभाग द्वारा सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि समय रहते औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। जिला कांगड़ा में 846 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ ग्रहण से पहले ही पहचान पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि खंड विकास कार्यालयों में यह प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में प्रधानों और उपप्रधानों के पहचान पत्र तैयार किए जा रहे हैं, जिसके बाद वार्ड सदस्यों के पहचान पत्र बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। विभागीय निर्देशों के अनुसार सभी जनप्रतिनिधियों को दो स्टैंप साइज फोटो जमा करवानी होगी। इन पहचान पत्रों पर राज्य सरकार और पंचायती राज विभाग का लोगो, नाम, पद, पता, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप और वैधता तिथि जैसी जानकारी अंकित होगी। साथ ही आपातकालीन संपर्क नंबर भी शामिल किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके।