मां के शांतिभोग कार्यक्रम के बाद दंपति निकला कोरोना पॉजिटिव, गावं में मचा हड़कंप

Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2020 06:55 PM

couple corona positive after peace program of mother

हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत भोरंज के वार्ड नंबर-6 भोरंज बूहला में पिछले दिनों अपनी माता के निधन हो जाने पर लुधियाना से घर आए एक दंपति के कोरोना पॉजिटिव आने से लोगों में हड़कंप मंचा हुआ है।

भोरंज (ब्यूरो): हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत भोरंज के वार्ड नंबर-6 भोरंज बूहला में पिछले दिनों अपनी माता के निधन हो जाने पर लुधियाना से घर आए एक दंपति के कोरोना पॉजिटिव आने से लोगों में हड़कंप मंचा हुआ है। जानकारी के अनुसार भोरंज बूहला का एक व्यक्ति जोकि लुधियाना का एक प्रतिष्ठित उद्योगपति के साथ-साथ लुधियाना सिटी भाजपा मंडल का अध्यक्ष भी है, उसकी माता का 19 जून को निधन हो गया था, जिस पर वह अपनी पत्नी सहित लुधियाना से पास बनवाकर भोरंज आया था।

2 दिन पहले लिए गए थे दंपति के सैंपल

2 दिन पहले दंपति के सैंपल लिए गए थे, जिसमें वे दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दंपति के कोरोना संक्रमित की बात सुनते ही क्षेत्र मे हड़कंप मच गया है क्योंकि बीते बुधवार को ही दंपति की मां का शांतिभोग कार्यक्रम था, जिसमें गांव के करीबी लोग सम्मिलित हुए थे और उसी शाम दंपति के कोरोना पॉजिटिव होने की भी पुष्टि हुई है।

सांत्वना देने घर आए थे विधायक व पूर्व विधायक 

कोरोना पॉजिटिव निकले दंपति की माता के निधन के दौरान भाजपा मंडल भोरंज के पदाधिकारियों के अलावा सांत्वना देने उनके घर वर्तमान विधायक कमलेश कुमारी व पूर्व विधायक डाॅ. अनिल धीमान भी शामिल हुए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!