भाषा अध्यापकों के पदों पर काउंसलिंग आज से शुरु

Edited By prashant sharma, Updated: 26 Mar, 2021 11:24 AM

counseling for the posts of language teachers starts today

जिला कांगड़ा में भाषा अध्यापक पदों पर संविदा, अनुबंध पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग 26 मार्च से शुरु हो रही है। काउंसलिंग हेतु स्थान में बदलाव किया गया है। डाइट कांगड़ा स्थित धर्मशाला में कोविड का मामला आने के बाद काउंसलिंग अब राजकीय नर्सरी मिडिल स्कूल...

धर्मशाला (नवीन) : जिला कांगड़ा में भाषा अध्यापक पदों पर संविदा, अनुबंध पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग 26 मार्च से शुरु हो रही है। काउंसलिंग हेतु स्थान में बदलाव किया गया है। डाइट कांगड़ा स्थित धर्मशाला में कोविड का मामला आने के बाद काउंसलिंग अब राजकीय नर्सरी मिडिल स्कूल धर्मशाला में होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरु होगी। जिला चम्बा, ऊना, सोलन, किन्नौर व लाहौल स्पीति व सिरमौर के अभ्यार्थियों के लिए काउंसलिंग 26 मार्च को होगी। जिला मंडी, हमीपुर, बिलासपुर, शिमला व कुल्लु के अभ्यार्थियों के लिए काउंसलिंग 27 मार्च तथा जिला कांगड़ा के अभ्यार्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च को होगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने बताया कि भाषा अध्यापकों के 49 पदों पर काउंसलिंग होगी। अनारक्षित के 17 पदों पर 31-12-2000 सत्र के बी.एड. धारक, आर्थिक आधार पिछड़ा वर्ग के 6 पदों पर 30-12-2005 सत्र के बी.एड. धारक, अ.जाति के 11 पदों पर 31-12-2006, अ.जनजाति के एक पद पर 31-12-2005, अन्य पिछड़ा वर्ग के 8 पदों पर 31-12-2005, अ.जाति बी.पी.एल. के एक पद पर 31-12-2008, अ.जनजाति बी.पी.एल के एक पद पर 31-12-2010, अन्य पिछड़ा वर्ग बी.पी.एल. के 2 पदों पर 31-12-2006, अनारक्षित स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों के एक पद पर 31-12-2020 सत्र तथा अ.जाति स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों के एक पद पर 31-12-2020 सत्र के बी.एड धारक भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड सुरक्षा उपायों को अपनाया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!