Himachal: संगठन का विस्तार करेगी कांग्रेस, 40 से 50 पदाधिकारियों की सूची तैयार

Edited By Vijay, Updated: 28 Aug, 2026 08:53 PM

congress will expand organization in himachal

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके तहत 40 से 50 पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई है, ऐसे में जल्द ही हाईकमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए चेहरों को शामिल करने की घोषणा कर सकता है।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके तहत 40 से 50 पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई है, ऐसे में जल्द ही हाईकमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए चेहरों को शामिल करने की घोषणा कर सकता है। सूचना के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और प्रवक्ता पद पर नियुक्तियां की जानी है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से चर्चा कर चुके हैं। पार्टी का फोकस विशेष रूप से संगठन में सक्रिय नेताओं के साथ-साथ उन चेहरों को भी अवसर देना है, जो पहले संगठन में पद हासिल नहीं कर पाए, लेकिन लगातार पार्टी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। नई नियुक्तियों के माध्यम से क्षेत्रीय, जातीय और गुटीय संतुलन साधने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक कमेटियों के गठन की प्रक्रिया भी जारी है। 

प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल कर चुकी हैं बैठकें
प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उपमुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भी संगठन और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठकें कर चुकी हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव आगामी माह में प्रदेश का दौरा कर सभी नेताओं के साथ बैठक कर सकते है। कांग्रेस की रणनीति है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर सशक्त टीम गठित की जाए। इसी के तहत हर 3 माह बाद पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही प्रभारियों को संगठन से जुड़ी हर ग​तिवि​​धियों की पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए है।

बैठकों से नदारद रहने वालों पर गिरेगी गाज
प्रदेश कांग्रेस ऐसे पदाधिकारियों पर भी जल्द कार्रवाई कर सकती है, जो संगठन की बैठकों में भाग नहीं ले रहे है। इसके तहत 3 बार लगातार बैठकों से नदारद रहने वालों की सूची तैयार की गई है। माना जा रहा है कि संबंधित पदाधिकारियों के स्थान पर नए चेहरों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!