प्रतिभा सिंह ने बोला हमला, कहा-भाजपा की डबल इंजन सरकार कुछ महीनों की मेहमान

Edited By Vijay, Updated: 03 Jul, 2022 04:50 PM

congress state president pratibha singh

भारी वर्षा के बीच देर शाम को जोगिंद्रनगर पहुंचीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी सांसद प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटा जा रहा है जबकि जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है।

जोगिंद्रनगर (विनोद): भारी वर्षा के बीच देर शाम को जोगिंद्रनगर पहुंचीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी सांसद प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटा जा रहा है जबकि जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। युवाओं से रोजगार के साधन छीने जा रहे हैं तथा केंद्र सरकार आए दिन सरकारी नौकरियों पर कटौती करके देश के युवाओं के साथ कुठाराघात कर रही है। प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब डबल इंजन सरकार कुछ ही महीनों की मेहमान है क्योंकि उपचुनाव में प्रदेश की जनता ने सरकार को आईना दिखा दिया है और आगामी चुनावों में भी प्रदेश की जनता भाजपा का पूर्ण रूप से सूपड़ा साफ कर देगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर रहने को कहा। 

इससे पूर्व जोगिंद्रनगर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश धरवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों पर ग्रहण लग चुका है। पिछले 5 वर्षों में न तो यहां कोई बड़ा शिक्षण संस्थान खुल पाया और न ही पथ परिवहन निगम का डिपो सुचारू रूप से चल पाया। जहां तक पठानकोट-मंडी फोरलेन की बात है तो यह पिछले 8 वर्षों से कागजों तक ही सीमित होकर रह गया है। इस अवसर पर राकेश चौहान, जीवन ठाकुर, राजेंद्र चौहान, प्रेमनाथ चौहान, अंजना ठाकुर, अजय धरवाल, ममता कपूर, शीला देवी व निर्मला देवी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!