Edited By Vijay, Updated: 22 Jun, 2022 08:41 PM

बल्ह विधानसभा के चंडयाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के विकास को गति देने में पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री के प्रदेश में 2 दौरे हो चुके...
नेरचौक (ब्यूरो): बल्ह विधानसभा के चंडयाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के विकास को गति देने में पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री के प्रदेश में 2 दौरे हो चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री उनसे हिमाचल को कोई नई योजना और पैकेज दिलाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। इस बात से लगता है कि मुख्यमंत्री यह सब जान गए हैं कि अब आने वाले समय में उनकी सरकार नहीं आएगी और वह हिमाचल प्रदेश को 70 हजार करोड़ रुपए के कर्जे में छोड़कर जाना चाहते हैं, ताकि आने वाली सरकार को भी व्यवस्था चलाने में दिक्कत रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, इसलिए एकजुटता के साथ काम करें और लोगों को घर-घर जाकर अवगत करवाएं कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी अलग-अलग है।
घर तक हो रही शराब की डिलीवरी : मुकेश अग्निहोत्री
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार नाकाम सरकार साबित हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महंगाई पर लगाम लगाने, बेरोजगारी दूर करने और भ्रष्टाचार पर प्रतिबंध लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। पुलिस भर्ती, पेपर लीक मामला व नौकरियों के बेचने के आरोप प्रदेश सरकार पर लग रहे हैं। आने वाले समय में प्रदेश की जनता जयराम ठाकुर को नौकरी बेचने वाला मुख्यमंत्री कहेगी। उन्होंने कहा कि आज जनता को राशन खरीदना मुश्किल है लेकिन शराब की होम डिलीवरी हो रही है। सम्मेलन में पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, पूर्व मिल्कफैड अध्यक्ष चेतराम ठाकुर, चंपा ठाकुर, किशोरी वालिया, संजू डोगरा, लाल सिंह कौशल, युवा कांग्रेस सुंदरनगर अध्यक्ष सहित प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here