इंदौरा थाना के SHO को मिला Commendation Certificate, जानिए क्याें

Edited By Vijay, Updated: 15 Oct, 2019 08:56 PM

commendation certificate to sho of indora police station

पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र सिंह धीमान को पूरे जिला में अपेक्षाकृत विभिन्न मुकद्दमों में लंबित पड़ी फाइलों की पैंडेंसी कम करने का उत्कृष्ट कार्य करने पर कमैंडेशन सर्टिफिकेट से नवाजा गया है।

इंदौरा (अजीज): पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र सिंह धीमान को पूरे जिला में अपेक्षाकृत विभिन्न मुकद्दमों में लंबित पड़ी फाइलों की पैंडेंसी कम करने का उत्कृष्ट कार्य करने पर कमैंडेशन सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन द्वारा प्रदान किया गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस थाना इंदौरा में अमूमन 25 से 28 प्रतिशत मामलों की पैंडेंसी बनी हुई थी, जिसे इंदौरा थाना ने जांच पूरी कर कम कर 7 प्रतिशत किया है, जिसके चलते थाना प्रभारी को कमैंडेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस थाना प्रभारी रक्कड़ को भी उक्त मामले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सर्टिफिकेट दिया गया है। एसएचओ सुरेंद्र धीमान ने उक्त सर्टिफिकेट हेतु थाना के समस्त जांच अधिकारियों व टीम को श्रेय दिया व बताया कि थाना के सभी अन्वेषण अधिकारियों को यह सम्मान मिला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!