राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया ने राजेंद्र कुमार को सौंपी शिमला जिला अध्यक्ष की कमान

Edited By Vijay, Updated: 12 Jul, 2020 09:23 PM

command of district president handed over to rajender kumar

राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में पदाधिकारियों के गठन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इसी चरण में शिमला जिला के अध्यक्ष की कमान राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

शिमला (योगराज): राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में पदाधिकारियों के गठन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इसी चरण में शिमला जिला के अध्यक्ष की कमान राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है। राजेंद्र कुमार शिमला लोअर खालिनी भगवती नगर के रहने वाले हैं। यह नियुक्ति महासचिव निशांत ठाकुर की अनुशंसा पर की गई है।

राष्ट्रीय सचिव नवरत्न ने राजेंद्र कुमार की नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि बहुत जल्द अन्य जिलों में भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर ली जाएगी। प्रदेश की राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया हिमाचल इकाई के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राष्ट्रवादी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और जल्द जिला में बैठकों का आयोजन करने के निर्देश भी दिए, साथ ही प्रदेश के लोगों से अपील की गई कि मास्क और सोशल डिस्टैंसिंग को मैंटेन करके अपने कार्यों को आगे बढ़ाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!