Shimla: ऐतिहासिक रिज मैदान पर बिछेगा तमिलनाडु से मंगवाया गया कोबल स्टोन

Edited By Vijay, Updated: 14 Nov, 2024 05:24 PM

cobble stone will be laid on the ridge ground

राजधानी शिमला की शान ऐतिहासिक रिज मैदान पर नगर निगम कोबल स्टोन बिछाने जा रहा है। नगर निगम यहां पर हर साल टारिंग करता है लेकिन अब टारिंग से छुटकारा मिल सकेगा।

शिमला (वंदना): राजधानी शिमला की शान ऐतिहासिक रिज मैदान पर नगर निगम कोबल स्टोन बिछाने जा रहा है। नगर निगम यहां पर हर साल टारिंग करता है लेकिन अब टारिंग से छुटकारा मिल सकेगा। प्रशासन ने पूरे रिज मैदान पर कोबल स्टोन लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए तमिलनाडु से विशेष तौर पर कोबल स्टोन मंगवाया गया है जो जल्द ही शिमला पहुंच जाएगा। नए साल से नगर निगम रिज मैदान पर कोबल स्टोन लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर सकता है। प्रशासन का कहना है कि बार-बार टारिंग कर रिज का लेवल भी बिगड़ रहा है।

टारिंग से सड़क काफी ऊंची हो जाती है, जिससे सड़क किनारे बना ड्रेनेज सिस्टम भी खराब हो रहा है। इस स्टोन से रिज मैदान पर हैरिटेज शहर की लुक भी आएगी। ब्रिटिशकालीन समय में बसा शिमला शहर अपने हैरिटेज भवनों के लिए देश व दुनिया में मशहूर है। ऐसे में अब नगर निगम शिमला के हैरिटेज महत्व को ध्यान में रखते हुए पूरे रिज मैदान पर कोबल स्टोन लगाने जा रहा है। इससे हैरिटेज सुंदरता को पुनर्जीवित किया जा सकेगा।

मालरोड पर लगाया गया है कोबल स्टोन
नगर निगम ने मालरोड पर एक हिस्से पर कोबल स्टोन लगाया है। मालरोड पर रोटरी क्लब के पास कोबल स्टोन लगाया गया है जो देखने में काफी सुंदर लगता है। इसी तर्ज पर अब नगर निगम पूरे रिज मैदान पर कोबल स्टोन लगाने की तैयारी कर रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!