प्रधानमंत्री से मिलकर लौटे मुख्यमंत्री, 27 दिसंबर के मंडी आने का दिया न्यौता

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Dec, 2021 03:47 PM

cm returned after meeting pm invited to visit mandi on december 27

27 दिसंबर को प्रदेश सरकार का 4 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है जिसको लेकर सरकार मंडी में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया है, जिसको प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है।

शिमला : 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार का 4 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है जिसको लेकर सरकार मंडी में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया है, जिसको प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री कार्यक्रम में दो घंटे के लिए रुकेंगे और लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। दिल्ली में प्रधानमंत्री को न्यौता देने के बाद शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री को विधिवत न्यौता दिया है और प्रदेश के विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री इन्वेस्टर मीट की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुभारंभ भी करेंगे। जिन 11 हजार करोड़ रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन उनमें रेणुका बांध, लुहरी स्टेज-1, धौलासिद्ध का शिलान्यास और सावड़ा कुडू प्रोजेक्ट उद्घाटन मुख्य रूप से है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!