मंडी में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से मारपीट...आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jul, 2026 01:27 PM

land dispute turns violent in mandi woman assaulted

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत भराड़ी क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाईवे पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस दौरान...

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत भराड़ी क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाईवे पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस दौरान उग्र भीड़ ने मार्ग से गुजर रही एक कार के शीशे भी तोड़ डाले। सूचना मिलते ही पुलिस की भारी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को शांत कराकर यातायात बहाल करवाया।

जानकारी के अनुसार, भराड़ी गांव के निवासी परमानंद आजाद और वंदना शर्मा के बीच एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।बताया जा रहा है कि वंदना शर्मा विवादित भूमि पर चल रहे किसी कार्य का जायजा लेने मौके पर पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद परमानंद आजाद के साथ उनकी बहस हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर आरोपी ने महिला के साथ बदसलूकी की और पास पड़े एक डंडे से उन पर हमला कर दिया। महिला पर हुए हमले की खबर जैसे ही गांव में फैली, स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने मंडी-तत्तापानी-शिमला स्टेट हाईवे-13 पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस दौरान उग्र भीड़ ने मार्ग से गुजर रही एक कार के शीशे भी तोड़ डाले, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराकर यातायात बहाल करवाया। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित परमानंद आजाद को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। दूसरी ओर घायल को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज करवाया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!