दिन-दिहाड़े घर के ताले तोड़ उड़ा लिया 12 तोले सोना, लोगों में दहशत

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Sep, 2022 06:29 PM

chuvadi gold theft

जिले के चुवाड़ी क्षेत्र में एक घर में दिन-दिहाड़े चोरी करने का मामला सामने आया है। इस घटना में लाखों रुपए के गहने चोरी हुए हैं।

चुवाड़ी (पुनीत): जिले के चुवाड़ी क्षेत्र में एक घर में दिन-दिहाड़े चोरी करने का मामला सामने आया है। इस घटना में लाखों रुपए के गहने चोरी हुए हैं। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 में रहने वाली ललिता देवी पत्नी वेद प्रकाश ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि रविवार को वह सुबह 10 बजे अपने पति के साथ खन्नी स्थित मंदिर गई थी। उसके बाद जब शाम करीब 5 बजे वे लौटे तो मेन गेट खुला हुआ मिला, वहीं घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। जब दंपति ने अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई मिली तथा घर का सामान बिखरा हुआ था। घर से करीब 12 तोले सोना भी गायब पाया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में दिन-दिहाड़े हुई इस चोरी से दहशत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!