शिमला में क्रिसमस के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से सजा ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च

Edited By kirti, Updated: 22 Dec, 2019 10:57 AM

christmas festival

राजधानी शिमला में क्रिसमस पर्व के लिए ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। चर्च को छत से लेकर जमीन तक अनेक तरह की लाइटें लगाई गई हैं। इन लाइटों की चमक से रात के समय क्राइस्ट चर्च का नजारा मनमोहक दिखता है। शनिवार को क्रिसमस के...

 

शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला में क्रिसमस पर्व के लिए ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। चर्च को छत से लेकर जमीन तक अनेक तरह की लाइटें लगाई गई हैं। इन लाइटों की चमक से रात के समय क्राइस्ट चर्च का नजारा मनमोहक दिखता है। शनिवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य पर क्राइस्ट चर्च में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर चर्च में बच्चों व फादर ने चर्च के अंदर कैरल गाए। इसके बाद चर्च के बाहर भी कार्यक्रम किया गया। कैरल के दौरान चर्च के अंदर सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे। क्राइस्ट चर्च के फादर सोहन लाल ने कहा कि चर्च में क्रिसमस की तैयारियां 1 दिसम्बर से शुरू कर दी गई थीं। इसमें क्रिश्चन लोगों द्वारा घर-घर जाकर कैरल गाए व मिठाई बांटी।

इसके अलावा गेट टू गैदर का भी आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रविवार को क्राइस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा होगी जबकि जतोग चर्च में विशेष कार्यक्रम होगा। यहां पर क्रिसमस ट्री का आयोजन किया जाएगा। 23 दिसम्बर को क्राइस्ट चर्च में धर्मशास्त्र का पाठ किया जाएगा तथा कैरल गाए जाएंगे। 24 दिसम्बर को क्राइस्ट चर्च में मिड नाइट सर्विस का आयोजन होगा। इसमें सारी रात जगराता किया जाएगा। वहीं 25 दिसम्बर को क्रिसमस के उपलक्ष्य पर सुबह 9 बजे व 11 बजे विशेष कार्यक्रम होंगे।

 

क्रिसमस से पूर्व शहर में घूमने लगे सांता क्लॉज

 

क्रिसमस की तैयारियों को लेकर जहां शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है वहीं शहर में सांता क्लॉज भी बच्चों को गिफ्ट देते हुए नजर आज रहे हैं। शिमला के माल रोड, रिज मैदान, लोअर बाजार, संजौली, खलीनी आदि स्थानों पर शनिवार को सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार दिए तथा कुछ लोगों ने सांता क्लॉज के साथ सैल्फी भी ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!