मुख्यमंत्री पहुंचे बिलासपुर, कई विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Edited By prashant sharma, Updated: 27 Mar, 2021 03:34 PM

chief minister reached bilaspur inaugurated many development works

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज बिलासपुर के दौरे पर पहंुचे। इस दौरान उन्होंने श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज बिलासपुर के दौरे पर पहंुचे। इस दौरान उन्होंने श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार चंडीगढ़ मनाली पर पंजाब हिमाचल सीमा के साथ एक भव्य स्वागत द्वार का भी लोकार्पण किया। इस द्वार के निर्माण पर लगभग 65 लाखों रुपए खर्च हुए हैं। इसके साथ ही एक मुराल भी तैयार किया गया है जो हिमाचली संस्कृति को उजागर करता है। यह द्वार पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस पर भी लगभग 20 लाख रुपए खर्च किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वारघाट में चुने हुए प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!