Chamba: डिपो के आटे में निकले कीड़े, उपभोक्ताओं ने विभाग से की कार्रवाई की मांग

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Nov, 2026 09:51 PM

chamba depot flour insects

जिला चम्बा में सस्ते राशन के डिपो में मिलने वाले आटे में कीड़े निकलने का एक और मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चम्बा (रणवीर): जिला चम्बा में सस्ते राशन के डिपो में मिलने वाले आटे में कीड़े निकलने का एक और मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उपभोक्ताओं ने खाद्य आपूर्ति विभाग से जांच की मांग की है। विधानसभा क्षेत्र चम्बा के बाट क्षेत्र में एक डिपो से लिए गए आटे में कीड़े पाए गए हैं। उपभोक्ता ने इसका वीडियो बनाया है। इसमें बताया गया है कि गरीबों को राहत देने के लिए सरकार सस्ता राशन दे रही है, लेकिन सस्ते राशन के रूप में कीड़े वाला आटा परोसा जा रहा है। इस पर शायद ही कोई नजर रख रहा है। इस तरह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री और अन्य अधिकारियों को समय-समय पर जो कंपनियां सामान दे रही हैं, उनकी चैकिंग भी करनी चाहिए ताकि लोगों को इस प्रकार का घटिया खाद्य सामग्री न मिले और उनका स्वास्थ्य न बिगड़े। इससे पूर्व भी पांगी में इसी प्रकार से कीड़े वाला आटा मिलने के बाद विभाग ने आटे के सैंपल भरे थे जिसकी जांच की जा रही है। वहीं बीते माह भी कांगड़ा की एक मिल के आटे का सैंपल भी फेल हो चुका है। हालांकि विभाग ने वीडियो मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है तथा आटे की सप्लाई को बदला जा रहा है। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पैक्टर मनोज चौहान ने बताया कि आटे में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। डिपो के आटे को भी बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। डिपो में गुणवत्ता युक्त आटे की सप्लाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!