Chamba: दिवाली की रात 7 जगह लगी आग, लाखों रुपए का नुक्सान

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Nov, 2024 04:12 PM

chamba diwali fire loss

दीवाली की रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं। इससे लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है ग्राम पंचायत पल्यूर में एक साथ 2 दुकानें जलकर राख हो गईं। जिसमें करीब 20 लाख का नुक्सान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

चम्बा (रणवीर): दीवाली की रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं। इससे लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है ग्राम पंचायत पल्यूर में एक साथ 2 दुकानें जलकर राख हो गईं। जिसमें करीब 20 लाख का नुक्सान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वीरवार रात करीब 1 बजे अग्निशमन विभाग को ग्राम पंचायत पल्यूर में आग लगने की सूचना मिली। जिसमें बताया गया कि वशीर पुत्र कीकी तथा मोटर मैकेनिक मनोहर पुत्र सुभाष की दुकानों में आग लगी है। विभाग की तरफ से चालक कमल सिंह, प्रशामक अनिल व महबूब खान की अगुवाई में पानी से भरी विभाग की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे तथा आग को बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक आग से काफी नुक्सान हो चुका था। इस दौरान आसपास की करीब 50 लाख की संपत्ति को आग से बचाया गया।

पल्यूर के अलावा अन्य जंगलों में भी आग की घटनाएं सामने आईं जिसके कारण अग्निशमन विभाग की टीम पूरी रात विभिन्न स्थानों पर आग बुझाने में व्यस्त रही। रात को ही चम्बा शहर के साथ मंगला, करियां, हरदासपुरा, चामुंडा, धड़ोग में आग की घटनाएं सामने आईं। वहीं साहो क्षेत्र के कलौता में भी जंगल में आग लगने की सूचना मिली। विभाग की तरफ से अलग-अलग टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जिससे बड़ा नुक्सान न हो। उक्त क्षेत्राें में जंगल के साथ आग लगने के कारण रिहायशी क्षेत्रों तक आग पहुंचने से खतरे का अंदेशा हो रहा था। इससे पूर्व दीवाली के पहले ही अग्निशमन विभाग की तरफ से सभी कर्मचारियों-अधिकारियाें की छुटि्टयों को रद्द कर दिया गया था ताकि दीवाली की रात आतिशबाजी के कारण भड़की आग को बुझाया जा सके। दीवाली के दौरान कई बार अधिक आग की घटनाएं सामने आती हैं।

अग्निशमन विभाग अधिकारी चम्बा राजेश ठाकुर का कहना है कि चम्बा में दीवाली की रात करीब 7 से 8 स्थानों पर आग लगी है। जिससे सबसे अधिक नुक्सान पल्यूर में दुकानें जलने के कारण हुआ है। यहां दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया जिससे करीब 20 लाख का नुक्सान हुआ है। वहीं जंगलों में भी आतिशबाजी के कारण आग की घटनाएं सामने आईं जिसके कारण पूरी टीम को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!