Chamba News: कल्हेल हत्याकांड में बड़ा खुलासा! पहले बेरहमी से पीटा...फिर जलाए सबूत; आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2026 05:44 PM

chamba churah kalhel case

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र स्थित कल्हेल में हुए हरविंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। इस निर्मम हत्याकांड में तीन वयस्कों के साथ-साथ एक किशोर के भी शामिल होने की बात सामने आई है।

तीसा (सुभान दीन): चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र स्थित कल्हेल में हुए हरविंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। इस निर्मम हत्याकांड में तीन वयस्कों के साथ-साथ एक किशोर के भी शामिल होने की बात सामने आई है। इस खुलासे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और समाज में तेजी से फैल रहे अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बैल्ट से बेरहमी से पीटा, फिर जलाई कमीज
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने हरविंद्र को मौत के घाट उतारने से पहले अत्यंत बेरहमी से पीटा था। आरोपियों ने युवक को बैल्ट से बुरी तरह मारा। इसके बाद, पुलिस से बचने और साक्ष्य नष्ट करने के लिए शातिरों ने वारदात में इस्तेमाल की गई बैल्ट और मृतक की कमीज को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस ने कड़ी मशक्कत और आरोपियों की निशानदेही पर जले हुए अवशेष बरामद कर लिए हैं, जो कोर्ट में मजबूत सबूत बनेंगे।

एक्सीडैंट दिखाने के लिए नाले में फैंका शव, पर कातिलों से हो गई चूक
आरोपियों ने इस पूरी वारदात को एक हादसे का रूप देने की खौफनाक साजिश रची थी। उन्होंने हरविंद्र का शव कल्हेल पुल के पास एक नाले में फैंक दिया, ताकि लोग इसे दुर्घटनावश गिरना समझें, लेकिन कहते हैं न कि अपराधी कोई न कोई सुराग छोड़ ही देता है। हत्या के बाद मृतक का मोबाइल, चार्जर और अन्य निजी सामान उसी कमरे में छूट गया था। इसके अलावा, शव पर जूतों और कमीज का न होना पुलिस के लिए हत्या का पहला पुख्ता संकेत बन गया, जिससे हादसे की थ्यौरी वहीं खत्म हो गई।

सीसीटीवी फुटेज ने खोल दी कातिलों की पोल
घटना की रात जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सबसे बड़ा और अहम सुराग सीसीटीवी फुटेज से मिला। फुटेज में साफतौर पर देखा गया कि कुछ लोग युवक को जबरन कमरे से निकालकर एक गाड़ी में बैठा रहे हैं। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने तुरंत उस गाड़ी की पहचान की, घेराबंदी की और हत्यारों को दबोच लिया।

आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, बाल सुधार गृह भेजा किशोर
इस मामले में चार दिनों की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद वीरवार को मुख्य आरोपियों दिलीप कुमार उर्फ राजू पुत्र हंसराज निवासी गांव राह गुटकर, डाकघर कल्हेल व तहसील चुराह, मुकेश कुमार पुत्र किशन  निवासी गांव बाग, डाकघर डियूर व तहसील सलूणी और याकेश कुमार पुत्र दुर्गा निवासी गांव हडला, डाकघर सेईकोठी व तहसील चुराहको चम्बा अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इस जघन्य वारदात में शामिल किशोर को पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (किशोर न्याय बोर्ड) चम्बा के समक्ष पेश किया। बोर्ड ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे सुधार के लिए 30 जुलाई तक ऊना स्थित बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया है।

पुलिस हर पहलू की बारीकी से कर रही जांच : एसपी
इस पूरे मामले पर एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। रिमांड के दौरान जुटाए गए वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य अदालत में पेश कर दिए गए हैं, जो अभियोजन पक्ष के लिए मजबूत आधार बनेंगे। वहीं, पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार जमकर सराहना कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!